फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   High voltage current ran through houses, appliances

Sonebhadra News: घरों में दौड़ा हाईवोल्ट करंट, लाखों के उपकरण जले

Mon, 02 Oct 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
High voltage current ran through houses, appliances
चोपन। स्थानीय सब स्टेशन अंतर्गत रेक्सहवां में 33 केवीए के लाइन में स्पार्किंग से आधा दर्जन घरों में हाईवोल्ट करंट उतर गया। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। कई उपकरण जल गए। हालांकि कोई हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे मॉडर्न टेंट हाउस के सामने वाली गली में 33 केवीए के लाइन में अचानक स्पार्किंग होने लगी। तारों के आपस में टकराने से हो रहे तेज आवाज से लोग सहम गए। एक के बाद एक कर तीन बार तार टकराए। घटना के चलते 11 केवीए के लाइन में हाईवोल्ट करंट उतर गया।
विज्ञापन

इससे बिजली उपभोक्ता बिरजू, राजू चंद्रवंशी, राकेश भारती, पहवारी चौधरी, आरती देवी, छविनाथ विश्वकर्मा, मनोज भारती, सूची श्रीवास्तव, सुनील सिंह, राकेश यादव, विश्वनाथ चौधरी के घर में हाईवोल्ट करंट दौड़ने लगा। करंट उतरने से इनके घरों में लगा बिजली का मीटर जल गया। इसके साथ ही सभी के घरों का वायरिंग, पंखा, ट्यूबलाइट, इंवर्टर समेत कई विद्युत सामग्री जल गए। घर के गेट पर भी करंट उतरने से कई लोगों को झटका भी महसूस हुआ। घटना होते ही स्थानीय लोगों ने हाइडिल व विद्युत विभाग के अधिकारियों को फोन कर अवगत कराया। बताया जा रहा है कि इस तरह की घटना पहले कई बार हो चुकी है। बावजूद अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed