फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   High speed trailer hits car car riders narrowly escape CCTV footage goes viral

Sonebhadra News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे कार सवार, सीसीटीवी फुटेज वायरल

Thu, 24 Apr 2025 12:01 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 24 Apr 2025 12:01 PM IST
सार

अनपरा क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को टक्कर मारी। टक्कर ऐसी थी कि कुछ देर के लिए सब सन्न रह गए। कार सवार बाल-बाल बच गए और घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
 

विज्ञापन
High speed trailer hits car car riders narrowly escape CCTV footage goes viral
तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अनपरा थाना क्षेत्र के ककरी झूलन ट्राली के पास गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। शक्तिनगर की ओर जा रही एक कार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने ओवरटेक करने के प्रयास में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रेलर कार को कई मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

विज्ञापन


हादसे की पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ट्रेलर ने रफ्तार में लापरवाही बरतते हुए कार को पीछे से टक्कर मारी और कई मीटर तक घसीटा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मानें तो ट्रेलर ड्राइवर ओवरटेक करने की जल्दबाज़ी में नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, सौभाग्यवश कार सवार परिवार इस घटना में बाल-बाल बच गया। कार के सामने कोई बड़ा वाहन न होने की वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और मामला रफा-दफा किया।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed