फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   High level team came from Lucknow to investigate the forest on second day

लखनऊ से आई उच्च स्तरीय टीम ने दूसरे दिन भी खंगाला जंगल

Thu, 21 May 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
High level team came from Lucknow to investigate the forest on second day
म्योरपुर। स्थानीय वन रेंज के खाटाबरन जंगल के कम्पार्ट संख्या आठ में बेशकीमती सागौन के पेड़ों की अवैध कटान की लखनऊ से उच्चस्तरीय टीम ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जांच की। इसको लेकर डिवीजन भर के विभिन्न रेंजों से वन कर्मी मौजूद रहे। जांच के लिए दूसरे डिवीजन से भी बुलाए गए रेंज अधिकारियों व वन कर्मियों की पांच टीम ने जंगल में अवैध कटान की जांच कर रिपोर्ट तैयार की। मुख्य वन संरक्षक एवं नोडल अधिकारी पंकज मिश्र की अगुवाई में आई जांच टीम ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी म्योरपुर वन रेंज के खाटाबरन जंगल के कंपार्ट संख्या आठ की विस्तृत जांच की। विभिन्न डिवीजनों से आए कर्मियों के पांच टीमों को जंगल के कटान की जानकारी के लिए लगाया गया। टीम ने जंगल में हुई बेशकीमती पेड़ों की अवैध कटान को लेकर गंभीरता दिखाते हुए पूर्व और वर्तमान में हुई कटान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। इसके अलावा जिन पेड़ों को लेकर केस काटा गया था, और जिनका केस नही काटा गया था इनकी भी अलग-अलग रिपोर्ट तैयार की गई। अवैध कटान वाले पेड़ों के ठूंठ के ऊपर पेंट से मुकदमा संख्या समेत अन्य जरूरी जानकारियों को दर्ज किया गया। इससे पूर्व बुधवार को रेंज के खाटाबरन जंगल में पहुंची टीम जांच टीम ने जंगल मे हुई अवैध कटान को लेकर खासी नाराजगी जताई थी। मुख्य वन संरक्षक ने मौके पर ही वनाधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए कटान को लेकर कई दिनों तक जांच कराने का निर्देश दिया था। इस दौरान वन संरक्षक प्रयागराज राजीव मिश्र, एसडीओ वाराणसी दिनेश सिंह, डीएफओ सोनभद्र संजीव सिंह, डीएफओ रेणुकूट एमपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed