Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Heroin worth 25 lakh rupees brought from Lucknow seized two smugglers arrested in sonbhadra

UP: लखनऊ से लाई गई 25 लाख की हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार; पुलिस ने घेरेबंदी कर पकड़ी बड़ी खेप

Wed, 21 Jan 2026 09:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 21 Jan 2026 09:18 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले की पुलिस ने 25 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
Heroin worth 25 lakh rupees brought from Lucknow seized two smugglers arrested in sonbhadra
तस्करों की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के घुवास बाजार में मेहुड़ी–सजौर मार्ग पर मंगलवार की रात एसओजी और राबटर्सगंज कोतवाली पुलिस की टीम ने 25 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद की गई हेरोइन की खेप लखनऊ से लाई गई थी और उसे फुटकर विक्रेताओं के यहां पहुंचाया जाना था। 

विज्ञापन




पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में पुनिस को कई अहम जानकारियां दी हैँ। तस्करी गैंग से जुड़े कई नाम भी बताए गए हैं। पुलिस मिली जानकारियों के आधार पर आगे की जांच-कार्रवाई में जुटी हुई है।एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने बुधवार की दोपहर बाद पुलिस लाइन में इस कामयाबी की जानकारी दी। 
विज्ञापन


बताया कि एसपी अभिषेक वर्मा ने मादक पदार्थों के भंडारण, परिवहन और तस्करी के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार की रात सूचना मिली कि कुछ तस्कर लखनऊ से हेरोइन लेकर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

मिली जानकारी के आधार पर प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज रामस्वरूप वर्मा, एसओजी प्रभारी राजेश जी चौबे, चौकी प्रभारी नई बाजार धर्मनारायण भार्गव, चौकी प्रभारी कस्बा अमित कुमार सिंह की अगुवाई वाली टीम ने रात 12 बजे के करीब घुआस में मेहुड़ी-सजौर पुलिया के पास घेराबंदी करते हुए अटल बिहारी यादव और दीपक कुमार भारती को बोच लिया। 

उनके कब्जे से कुल 248 गाम हेरोइन बरामद की गई। इसकी बाजारू कीमत 25 लाख बताई जा रही है। मामले में आरोपियों के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। 

एएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने लखनऊ से हेराईन लाकर फुटकर तरीके से जिले में बेचने की बात स्वीकार की है। पूछताछ में आरोपियों से जो भी जानकारी मिली है। उसके आधार पर कार्रवाई जारी है। कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी दशा में जिले में मादक पदार्थों का भंडारण, परिवहन या तस्करी नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed