फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Herd of elephants divided in UP and MP forests

हाथियों के झुंड यूपी और एमपी के जंगलों में बंटे

Mon, 31 Aug 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Herd of elephants divided in UP and MP forests
बभनी। जिले में छत्तीसगढ़ सेंचुरी एरिया से भटककर आए हाथियों के झुंड यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ के रघुनाथ नगर क्षेत्र के गांवों में जमकर उत्पात मचा रहे हैं। हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत है। रविवार रात जरहा वनरेंज के अधिकारी व कर्मचारी अपने क्षेत्र से हाथियों को भगाने के लिए मशाल जलाकर उन्हें खदेड़ने में लगे रहे। हालांकि अब कुछ हाथी यूपी तो कुछ मध्य प्रदेश के जंगल में डेरा डाले हैं।
विज्ञापन

पांच हाथियों का दल मध्यप्रदेश के ननियागढ़ गोभा के जंगल में है और 14 हाथियों का झुंड जरहां वनरेंज के मरजदिया सिरसोती के जंगल में डेरा डाले हैं। रविवार की रात में हाथियों का एक झुंड मरजदिया गांव में चार किसान कपूर चंद, पन्ना भारती, कांति भारती और रामनरेश बैगा की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। जरहां वनरेंज के डिप्टी रेंजर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हाथियों को भगाने के लिए रात में वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ मशाल जलाकर और पटाखे फोड़कर जुटी है। कुछ हाथी मध्यप्रदेश में जा चुके हैं। हाथियों का झुंड गांव में घुसकर किसानों को नुकसान न पहुंचा सके इसके लिए टीम लगातार निगरानी में लगी है। बता दें कि हाथियों की दहशत से किसान भयभीत हैं। हाथियों के भय से लोग रातभर सो नहीं पा रहे हैं। उनको इस बात का भय है कि कहीं अचानक हाथी पहुंच कर हमला न बोल दें। उधर मध्य प्रदेश की वन विभाग की टीम भी हाथियों को छत्तीसगढ़ के सेंचुरी एरिया में खदेड़ने के लिए लगी है, लेकिन हाथी जाने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed