{"_id":"6a97e2e58d59fb3f3e053c5f","slug":"heavy-rain-impact-two-more-gates-of-rihand-dam-opened-water-released-through-five-gates-in-sonbhadra-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश का असर: रिहंद बांध के दो और फाटक खुले, पांच फाटक से निकाला जा रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश का असर: रिहंद बांध के दो और फाटक खुले, पांच फाटक से निकाला जा रहा पानी
Wed, 02 Sep 2026 02:18 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:18 PM IST
सार
सोनभद्र में लगातार बारिश के चलते रिहंद बांध के दो और फाटक खोल दिए गए। कुल पांच फाटक से पानी निकाला जा रहा है। इसके अलावा पानी निकालने के लिए अन्य बांध के फाटक भी खोले गए हैं।
विज्ञापन
रिहंद बांध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश होने से जलस्तर में जारी वृद्धि क़ो देखते हुए मंगलवार की रात रिहंद बांध के दो और फाटक खोल दिए गए। बांध के तीन फाटक पहले खुले थे। अब कुल पांच फाटक से पानी निकाला जा रहा है। जल विद्युत गृह की सभी छह टरबाइन भी चालू हैं। इससे ओबरा बांध में भी पानी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
रिहंद बांध का जलस्तर मंगलवार को दोपहर में 872 फीट पार होने के बाद बांध प्रबंधन ने फाटक खोलने का निर्णय लिया। पहले दो फाटक खोले गए। करीब दो घंटे बाद तीसरा फाटक भी खोल दिया गया। रात 11 बजे दो और फाटक खोल दिए गए। फिलहाल पांच फाटकों से पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध प्रबंधन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। वहीं, बिजली उत्पादन भी जारी है। बांध की सभी छह टरबाइन चल रही हैं और इनसे लगातार विद्युत उत्पादन किया जा रहा है। पानी की आवक और जलस्तर के अनुसार फाटकों से निकासी की मात्रा पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन