फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Health workers protested demanding a ban on transfer

स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 09 Jul 2021 05:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
Health workers protested demanding a ban on transfer
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पीएमएस संवर्ग, नर्सिंग संवर्ग, पैरामेडिकल संवर्ग व अन्य समस्त संर्वगों के अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग को लेकर जिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार को चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के बैनर तले डॉक्टर समेत अन्य कर्मियों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ने उन लोगों के जायज मांगों को पूरा नहीं की तो वृहद आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष डॉ. केके सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए जनता को कोविड संक्रमण से मुक्त कराने के लिए रात दिन कार्य किया। ड्यूटी करते हुए सैकड़ों अधिकारी-कर्मचारी संक्रमित होने के बाद दिवंगत हो गए। कई अधिकारियों व कर्मियों के परिवार के सदस्य भी दिवंगत हुए हैं। वर्तमान में भी कई अधिकारी/कर्मचारी पोस्ट कोविड लक्षणों से जूझ रहे हैं। ऐसे में विभाग में व्यापक स्थानांतरण किया जाना उचित नहीं है। सचिव डॉ. आरएन सिंह ने कहा कि सात जुलाई को मेडिकल हेल्थ फेडरेशन यूपी से संबद्ध सभी संगठनों ने संयुक्त बैठक कर स्थानांतरण नीति के नाम पर किए जा रहे बड़े पैमाने पर सामान्य तबादले के खिलाफ राज्य भर में आंदोलन करने का निर्णय लिया। कहा कि 12 जुलाई को प्रदेश भर के चिकित्सक व कर्मचारी सुबज 10 बजे से महानिदेशालय का घेराव करेंगे। डॉ. एस कुमार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, फार्मासिस्ट में विजय कुमार सिंह, अजय सिंह, शैलेश प्रजापति, सत्येंद्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, शुभम पटेल प्रमोद कुमार, कौशल पंकज पांडेय, बलराम सिंह, राजीव गौतम, रामप्रवेश सोनी ,कृष्ण मुरारी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed