फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Health workers on boycott for two hours

दो घंटे के कार्य बहिष्कार पर रहे स्वास्थ्य कर्मी

Sat, 10 Jul 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Health workers on boycott for two hours
सोनभद्र। विभिन्न मांगों के समर्थन में दूसरे दिन शनिवार को भी स्वास्थ्य कर्मी दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पीएमएस संवर्ग, नर्सिंग संवर्ग, पैरामेडिकल संवर्ग व अन्य समस्त संर्वगो के अधिकारियों, कर्मचारियो के नीतिगत स्थानांतरण न किये जाने का अनुरोध पूर्व में अनेको पत्रों एवं बैठकों के माध्यम से चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ ने किया था। आश्वासन मिलने पर महासंघ की तरफ से दो जुलाई 2021 का स्वास्थ्य भवन घेराव का निर्णय भी स्थगित किया था। लेकिन अब तक स्वास्थ्य कर्मियों के मांगों पर कोई निर्णय नहीं किया गया। इसके विरोध में स्वास्थ्य कर्मी दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर डॉ. केके सिंह अध्यक्ष, डॉ आरएन सिंह, डॉ एस कुमार, डॉ राजेंद्र प्रसाद, विजय कुमार सिंह, अजय सिंह, शैलेश प्रजापति, सत्येंद्र सिंह, एलटी संतोष कुमार सिंह,शुभम पटेल, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed