फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Health of many employees conducting voting deteriorated, admitted to hospital

Sonebhadra News: मतदान करा रहे कई कर्मचारियों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Sun, 02 Jun 2024 05:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Health of many employees conducting voting deteriorated, admitted to hospital
सोनभद्र। भीषण गर्मी के बीच मतदान कराने में लगे कई कर्मचारियों की शनिवार को भी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहीं वोट देने पहुंचे कुछ मतदाता भी गर्मी में गश खाकर गिर पड़े।
विज्ञापन

ओबरा थाना क्षेत्र निवासी उमाशंकर (31) छपका स्थित बिजली उपकेंद्र में तैनात है। उसकी ड्यूटी घोरावल विधानसभा में लगी थी। शनिवार की सुबह मतदान के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन सीएचसी घोरावल ले जाया गया। स्थिति खराब देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। करीब तीन घंटे तक चले उपचार के बाद भी उसकी सेहत खराब होती चली गई। इसके बाद डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर किया। उधर, म्योरपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग बूथों पर शनिवार को दो मतदान कर्मियों को तबीयत बिगड़ने पर म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया। बूथ संख्या 320 प्राथमिक विद्यालय रनटोला पर तैनात पीठासीन अधिकारी नवोदय विद्यालय के शिक्षक बृजेश कुमार की शुक्रवार की रात ही तबीयत खराब हो गई। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय कुस्मुहा पर मथुरा के सिपाही रवींद्र कुमार को भी तबीबयत बिगड़ने पर म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया। दोनों को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। उपचार के बाद दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई। उधर, चतरा ब्लाक के शिवपुर प्राथमिक विद्यालय पर चुनाव ड्यूटी करते समय होमगार्ड जवान सिद्धार्थनगर निवासी रामविलास राम की तबीयत खराब हो गई। प्रभारी निरीक्षक पन्नूगंज केदारनाथ मौर्या ने तत्काल बूथ पर पहुंचकर उसे पीएचसी चतरा में भर्ती कराया। विंढमगंज के मुड़िसेमर ग्राम पंचायत में बूथ संख्या 335, 36, 37 में भीड़ के बीच महिला मतदाता देवंती सीताराम कुशवाहा गर्मी के कारण अचेत हो गई। उसे पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगों के सहयोग से पानी का छींटा मारकर होश में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed