फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Health department alert about Delta Plus

डेल्टा प्लस को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क

Fri, 09 Jul 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Health department alert about Delta Plus
सोनभद्र। पूर्वांचल में डेल्टा प्लस के दस्तक देने के बाद जिले का स्वास्थ्य महकमा भी पूरी तरह से सतर्क हो गया है। जिला अस्पताल समेत अन्य राजकीय अस्पतालों में डेल्टा प्लस मरीजों के इलाज का प्रबंध किया जा रहा है। हालांकि जिले में अभी तक डेल्टा प्लस के एक भी रोगी नहीं मिले हैं। कोरोना की दूसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए जिला अस्पताल परिसर में 296 बेड का एल-2 कोविड हॉस्पिटल बनाया गया है। इसके अलावा नौ निजी चिकित्सालयों को कोविड मरीजों को एल-2 स्तर की चिकित्सा के लिए अधिकृत किया गया था। वर्तमान में कोरोना के मरीज न के बराबर मिलने से लोग सुकून में जी रहे थे। इसी बीच पूर्वांचल में डेल्टा प्लस ने दस्तक देकर लोगों की नींद हराम कर दी है। हालांकि स्वास्थ्य महकमा डेल्टा प्लस से सुरक्षित रखने के लिए अभी से कमर कसना शुरू कर दिया है। सीएमओ डॉ. नेम सिंह का कहना है कि अभी तक जिले में डेल्टा प्लस के एक भी मरीज नहीं है। उनकी टीम डेल्टा प्लस से लोगों को बचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed