फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Health ATMs will be installed at two hospitals of Sonbhadra, 59 types of tests from one sample

सोनभद्र के दो अस्पतालों पर लगेंगे हेल्थ एटीएम, एक सैंपल से 59 तरह की जांच

Thu, 29 Sep 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Health ATMs will be installed at two hospitals of Sonbhadra, 59 types of tests from one sample
जिले के लोगों को स्वास्थ्य की जांच और रिपोर्ट के लिए कई दिनों तक सरकारी अस्पतालों के चक्कर काटने से राहत मिलेगी। जल्द ही दो अस्पतालों पर हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे। इसके माध्यम से 59 तरह की जांच एक ही जगह पर हो पाएगी। पहले चरण में सीएचसी चोपन और ब्लाक पीएचसी केकराही को चुना गया है। अगले चरण में ब्लाक स्तरीय अन्य अस्पतालों पर भी यह सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन

आदिवासी बहुल जिले के दूरदराज से आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटकना पड़ता है। सीएचसी-पीएचसी में डॉक्टर-कर्मचारियों के साथ संसाधनों की कमी उनकी परेशानी बढ़ाती है। जांच और उपचार के लिए गरीब जनता को निजी केंद्रों में महंगा शुल्क चुकाना पड़ता है। व्यर्थ की भागदौड़ अलग होती है। अब उन्हें जल्द इससे राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सरकार की योजना है कि सभी ब्लाक स्तरीय अस्पतालों पर हेल्थ एटीएम की स्थापना हो। इससे ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में इलाज की सुविधा हाईटेक होगी। एक सैंपल में 59 जांचें हो सकेंगी। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी चोपन व ब्लॉक पीएचसी केकराही को चयनित कर हेल्थ एटीएम के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपी-शुगर से लेकर एचआईवी की भी जांच
एटीएम के जरिए शरीर की स्क्रीनिंग होगी। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबॉलिक एज, बॉडीफैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट, मसल मास सहित अन्य जांच होगी। पैथोलॉजी टेस्ट भी होगा जिसमें ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल की जांच की सुविधा होगी। भविष्य में इसके जरिये डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, यूरीन टेस्ट, गर्भावस्था जांच, टाइफाइड, एचआईवी, ईसीजी, टीएलसी, डीएलसी जैसी जांचें हो सकेंगी। इसमें कई ऐसी जांच होगी जो अभी तक ग्रामीण इलाकों में मौजूद नहीं हैं।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में सीएचसी चोपन व ब्लॉक पीएचसी केकराही को हेल्थ एटीएम के लिए चयनित कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। हेल्थ एटीएम से 59 प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी। इससे आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों के लिए और भी अधिक सुलभ होंगी। - डॉ. रमेश सिंह ठाकुर, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed