फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   He used to get a salary of 42 thousand rupees, but under the influence of alcohol, he stole from a liquor shop.

Sonebhadra News: पाता था 42 हजार वेतन, नशे की लत में शराब की दुकान में की चोरी

Sun, 08 Mar 2026 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
He used to get a salary of 42 thousand rupees, but under the influence of alcohol, he stole from a liquor shop.
अनपरा में शराब की दुकान में चोरी का आरोपी। -स्त्रोत पुलिस
रेणुसागर (सोनभद्र)। काशीमोड़ से अनपरा बाजार जाने वाले मार्ग पर एक शराब की दुकान में होली के दिन हुई चोरी का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया। मामले में तापीय परियोजना के निलंबित कर्मी को गिरफ्तार किया गया। करीब 42 हजार रुपये वेतन पाने वाले आरोपी कर्मी ने पूछताछ में नशे की लत को पूरा करने के लिए दुकान में चोरी की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि चोरी का आरोपी अनपरा के टाइप-1 आवासीय कॉलोनी निवासी वीरेंद्र प्रताप चौहान है। वह मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले का निवासी है। नशे की लत के कारण उसका अधिकांश पैसा खर्च हो जाता है और उस पर काफी कर्ज हो गया है। इसके चलते नशा करने के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। उसने बताया कि चोरी की गई शराब को वह पी चुका है और कुछ नकद धनराशि भी खर्च कर चुका है।
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब की लाइसेंसी दुकान के सेल्समैन संदीप सिंह ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि तीन मार्च की रात दुकान बंद कर वह आवास पर चला गया। अगले दिन बंदी के बाद पांच मार्च को दुकान खोला तो शराब की बोतलें, नकदी, स्वैप मशीन सहित करीब 1.30 लाख का सामान गायब था। सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुई थी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की। मुखबिर की सूचना पर अनपरा पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर रविवार की सुबह घटना का खुलासा करते हुए चोर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed