फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Havan-puja performed on the 200th birth anniversary of Swami Dayanand Saraswati

Sonebhadra News: स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर हुआ हवन-पूजन

Wed, 21 Feb 2024 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Havan-puja performed on the 200th birth anniversary of Swami Dayanand Saraswati
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंदनगर परिसर में संचालित डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती मनाई गई। वैदिक विधान से हवन-पूजन हुआ। बच्चों-शिक्षकों ने मंत्रोच्चार किया।
विज्ञापन

पूजन में एनटीपीसी रिहंद के परियोजना प्रमुख पंकज मेदीरत्ता एवं वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्षा अनीता मेदीरत्ता ने यजमान की भूमिका निभाई। हवन के बाद विद्यार्थियों पर फूलों की पंखुड़ियां डाल कर परियोजना प्रमुख ने आशीर्वाद दिया। कक्षा छठी और सातवीं की छात्रा तन्वी, दृष्टि, खुशी, अंजलि, कृतिका, कक्षा प्रथम की छात्रा अनन्या पांडेय, कशिश, कशफ आदि ने नृत्य से सभी का मन मोह लिया। इसके बाद वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्ष अनीता मेदीरत्ता ने जेईई-मेन में सफल छात्र अंकित कुमार, हर्ष यादव, अख्तर रजा, अविनाश मौर्या, सौरभ कुमार को सम्मानित किया। सौ प्रतिशत वार्षिक उपस्थिति वाले छात्रों नीरज, रूही,आयुषी, खुशी , कामरान खान को सम्मानित किया गया। प्राचार्य राजकुमार ने आभार जताया। संचालन कक्षा 11वीं की छात्रा दीक्षा दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed