फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Haryanvi XI team reached the final

हरियाणवी एकादश की टीम पहुंची फाइनल में

Wed, 15 Jun 2022 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Haryanvi XI team reached the final
आंबेडकर स्टेडियम में खेले जा रहे मिनी सोनांचल कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार की रात दो मैच खेले गए। इसमें हरियाणवी एकादश और जन्नत चोपन की टीमें विजेता रहीं।
विज्ञापन

पहला मैच हरियाणवी एकादश बनाम मान्य क्लब के बीच खेला गया। मान्य क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवरों में 50 रन बनाए। जवाब में उतरी हरियाणवी एकादश की टीम ने महज चार ओवर में 51 रन बनाकर मैच अपने नाम करते हुए प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। मैच के मैन ऑफ द मैच अंशु रहे। दूसरा मुकाबला जन्नत चोपन बनाम थालापथी एकादश के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जन्नत चोपन की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में 76 रन बनाए। जवाब में उतरी थालापथी एकादश की टीम अपने सभी विकेट खोकर केवल 36 रन ही बना सकी। इस प्रकार यह मैच जन्नत चोपन ने जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच पवन रहे। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 16 जून बृहस्पतिवार को खेला जाएगा। अंपायर रोशन, प्रवीण व अभिषेक सेठ, रवि यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed