फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Handing over memorandum, said, if road is not built, then Ravana will not burn

ज्ञापन सौंपकर बोले, सड़क नहीं बनी तो नहीं करेंगे रावण दहन

Tue, 04 Oct 2022 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Handing over memorandum, said, if road is not built, then Ravana will not burn
कोन के लोगों को लंबे समय से जर्जर व कीचड़ युक्त सड़क के कारण समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। कई बार मांग के बाद भी किसी जिम्मेदर ने सड़क की मरम्मत कराने में रुचि नहीं दिखाई। इससे आजिज होकर कोन रामलीला कमेटी व स्थानीय लोगों ने मंगलवार को थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। तत्काल सड़क मरम्मत न कराने पर रावण दहन न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इन दिनों कोन तेलगुड़वा मार्ग पर एक लेन में पीसीसी का कार्य चल रहा है। इससे मुख्य मार्ग पूरी तरह खस्ताहाल हो गया है। सड़क मरम्मत की लोग लगातार मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। रामलीला कमेटी के लोगों ने बताया कि दहन से पहले श्रीराम जी की झांकी पूरे गांव में निकाली जाती है। कीचड़युक्त सड़क पर झांकी निकालना मुश्किल है।
विज्ञापन

थाने पहुंचे कमेटी के पदाधिकारियों ने कोन थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की। कहा कि अगर राहत के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया तो दशहरे पर रावण का पुतला दहन नहीं करेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। प्रभारी निरीक्षक ने कोन में सड़क निर्माण करा रही संस्था से वार्ता कर आश्वासन दिया कि मुख्य मार्ग पर सोलिंग गिरवाकर चलने लायक बनाया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मंडली अध्यक्ष अनुज त्रिपाठी, आनंद जायसवाल, हरिशंकर वर्मा, महगूराम, पुष्पराज गुप्ता, अशोक निराला, अजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed