फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hali Bar prayers offered in the homes

हली बार घरों में पढ़ी गई अलविदा की नमाज

Fri, 22 May 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Hali Bar prayers offered in the homes
सोनभद्र। रमजान के अलविदा जुमा की नमाज पहली बार घरों में पढ़ी गई। मस्जिदों में भीड़ न जमा हो और सोशल डिस्टेंस का पालन हो इसको लेकर जारी सरकार के गाइड लाइन के अनुसार मुस्लिम बंधुओं ने घरों में अलविदा की नमाज अदा की। इस दौरान अमन चैन की दुआ के साथ कोविड से निजात की दुआएं मांगी गई। मस्जिदों के आसपास पुलिस पुलिस तैनात रही। ईद की नमाज सुबह आठ बजे मस्जिद में और साढ़े आठ बजे घरों में पढ़ना मुकर्रर हुआ है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज में मेन चौक पर अलविदा नमाज के दौरान पुलिस तैनात रही। हालांकि लाकडाउन के गाइड लाइन के अनुसार मुस्लिमों ने घरों में ही सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए नमाज अदा किया। अंजुमन इस्लामियां कमेटी के सदर मुश्ताक खां ने बताया कि कोविड 19 से निजात के लिए मुस्लिमों ने दुुआ की है। चोपन: जामा मस्जिद के लल्लन कुरैशी ने बताया कि सभी ने अपने अपने घरों पर ही ईद की नमाज अदा की है। इस मुश्किल दौर में हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस जानलेवा वायरस कोरोना से खौफ खाने की बजाय उससे अपनी और अपने साथ समाज की हिफाजत के लिए सामाजिक दूरी का पालन करें। अंजुमन कमेटी के सेक्रेटरी महफूज आरिफ़ ने कहा कि सदर एसोसिएशन की अपील है कि सभी लोग अपने अपने घरों पर ही ईद की नमाज पढ़े। दुद्धी: अलविदा जुमे की नमाज लोगों ने अपने-अपने घरों में पूरे अकीदत के साथ अदा किया। अलविदा की नमाज घरों में अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed