फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Half a dozen tractors involved in mining were caught

खनन में लिप्त आधा दर्जन ट्रैक्टर पकड़े जाने से हडकंप

Sun, 10 May 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Half a dozen tractors involved in mining were caught
दुद्धी। वनों के अवैध कटान व नदियों से बालू खनन की मिल रही शिकायतों को लेकर इन दिनों वन विभाग सक्रिय हो गया है। इसमें मंडलीय उड़ाका दल भी शामिल हैं। अवैध खनन को लेकर डीएफओ रेणुकूट एमपी सिंह स्वयं क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं और वनकर्मियों को गांव में रात्रि विश्राम करने के लिए भी निर्देशित कर रहे हैं। ताकि वनों व नदियों से अवैध कटान व खनन को रोककर वनों, पहाड़ो एवं नदियों के अस्तित्व को बचाया जा सके।
विज्ञापन

डीएफओ रेणुकूट ने बताया कि हमारी टीम लगातार अवैध खनन को लेकर अभियान चला रही हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को एसडीओ कुंजमोहन वर्मा व मनमोहन मिश्रा को विंढमगंज और बघाडू वन क्षेत्र में भ्रमण के लिए भेजा गया है, उनके साथ मंडलीय उड़ाका दल भी है। तीन दिनों में बालू खनन में लिप्त आधा दर्जन ट्रैक्टर पकड़े जाने से खनन कर्ताओ में हड़कंप मच गया है। वन विभाग की टीम को देखकर खननकर्ता सकते में आ गए। सूत्रों की माने तो वन विभाग की उड़ाका दल टीम अभी दुद्धी क्षेत्र में ही भ्रमण करेगी और सघन अभियान चलाएगी। ताकि अवैध खनन कर्ताओं को बेनकाब किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed