फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hainauti fight on two sides over ground dispute, 8 injured

हिनौती में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 8 घायल

Thu, 30 Jul 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hainauti fight on two sides over ground dispute, 8 injured
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के हिनौती गांव में बृहस्पतिवार को भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों में लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों तरफ से आठ लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सीएचसी घोरावल में घायलों का उपचार हुआ। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हिनौती गांव निवासी दो सगे भाइयों छोटे शर्मा और शिवशंकर शर्मा के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह के समय एक पक्ष द्वारा टाटी लगाए जाने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा और गाली गलौज हुआ। देखते ही देखते दोनों तरफ के लोगों ने एक-दूूसरे पर लाठी-डंडे से वार शुरू कर दिया। मारपीट में प्रथम पक्ष से छोटे शर्मा (42) पुत्र चोराटी शर्मा, उसकी पत्नी गीता देवी (37), पुत्र रवि (20) व पुत्री प्रिया (15) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से शिवशंकर शर्मा (50) पुत्र चोराटी शर्मा, उसकी पत्नी केशकुमारी (45),पुत्र संदीप (13) व पुत्री सरोज (15) घायल हो गई। पुलिस ने सभी घायलों का घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण व उपचार कराया । छोटे, गीता देवी, प्रिया, केशकुमारी व शिवशंकर को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों की तरफ से इस मामले में तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि छोटे शर्मा की तहरीर पर घूमे पुत्र चोराटी शर्मा, सरोज पुत्री घूमे, केशकुमारी पत्नी घूमे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि द्वितीय पक्ष से केशकुमारी पत्नी शिवशंकर शर्मा की तहरीर पर छोटे शर्मा पुत्र चोराटी शर्मा, गीता देवी पत्नी छोटे व रवि पुत्र छोटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed