फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Haidilwasion display at the

हाइडिलवासियों ने थाने पर किया प्रदर्शन

Wed, 04 Feb 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला Updated Wed, 04 Feb 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Haidilwasion display at the
राबर्ट्सगंज के हाइडिल कालोनी के रहने वालों ने बुधवार को बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लोगों ने महिला थाने का घेराव कर नारेबाजी की। ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चेताया है कि कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतरेंगे। उधर, एक्सईएन हवलदार रावत का कहना है कि बिजली चोरी से बचने के लिए लोग झूठे आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन



हाईडिल कालोनी में रहने वाली महिलाएं और पुरुष बुधवार को दोपहर बाद भारी संख्या में पास में ही स्थित महिला थाना पर पहुंच गए। यहां इन लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर विद्युत चोरी की जांच के नाम पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। अपशब्दों का इस्तेमाल कर बिजली चोरी के फर्जी मामले में फंसाने की भी धमकी देने का आरोप महिलाओं ने लगाया। कहा कि बुधवार की दोपहर जब महिलाएं घर में काम कर रही थीं उस समय बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उनके घरों पर पहुंचे और जबरन दरवाजे को धक्का देकर अंदर घुस गए।
विज्ञापन



  थाने पर पहुंचे लोगों ने अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कुछ महिलाओं ने अधिकारियों के खिलाफ प्रार्थनापत्र महिला थानाध्यक्ष को दिया और कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाए अन्यथा वे सड़क पर उतरेंगी। उधर, बिजली विभाग के एक्सईएन हवलदार रावत ने आरोप से इनकार किया है।  उनका कहना है कि सारे आरोप झूठे हैं। बिजली चोरी रोकने के लिए कार्रवाई हो रही है तो झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed