फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gureth won kulfat ullah volleyball cup

गुरेठ ने जीता कुल्फत उल्लाह वालीबॉल कप

Sun, 31 Jan 2021 04:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Gureth won kulfat ullah volleyball cup
घोरावल। कुल्फत उल्लाह वालीबॉल क्लब के तत्वावधान में बिसरेखी गांव में एक दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार देर रात तक चली इस प्रतियोगिता में 17 क्षेत्रीय टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में गुरेठ की टीम ने कोहरथा को हराकर कुल्फत उल्लाह ट्राफी 2021 अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवचरण यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच बिसरेखी व अहरौरा के बीच खेला गया जिसमें अहरौरा ने बिसरेखी को लगातार दो सेटों में पराजित किया। पहला सेमीफाइनल मैच ऐलाही व कोहरथा के बीच खेला गया, जिसमें कोहरथा ने ऐलाही को 18-15 व 22-15 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच गुरेठ व बिसरेखी के बीच खेला गया जिसमें गुरेठ ने बिसरेखी की टीम को लगातार दो सेटों में हराया और फाइनल में प्रवेश किया। इस तरह फाइनल मुकाबला गुरेठ व कोहरथा के बीच खेला गया, जिसमें गुरेठ ने कोहरथा को 24-16, 26-18 व 21-25 से हराकर कुल्फत उल्लाह ट्राफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी व नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। मैच रेफरी की भूमिका श्रीपति त्रिपाठी, रामअवतार सिंह, गुलाब सिंह, दीपक व नीलेश तिवारी ने निभाई। कमेंट्रेटर का काम अशोक सन्यासी व बाहुबली ने किया। लालजी व हनुमान लाइनमैन रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान महेंद्र यादव, शकील अहमद, जमीर अहमद, अभिषेक, दीपू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed