फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gul dozen villages had electricity,

दर्जनभर गांवों की गुल हुई बिजली, परेशानी

Thu, 28 Jul 2016 12:17 AM IST
सोनभद्र
सोनभद्र Updated Thu, 28 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Gul dozen villages had electricity,
बिजली विभाग के इंजीनियरों ने मांगा सामूहिक स्थानांतरण - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
नक्सल इलाकों के दर्जनभर गांवों की बिजली गुल हो गई है। इन गांवों में दस से 15 दिन से ट्रांसफार्मर जल गए हैं। कई गांवों में एक से दो माह से ट्रांसफार्मर खराब है। उनकी अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है। इससे लोगों में असंतोष है। कोन, ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद बिजली विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा। जबकि डीएम ने ट्रांसफार्मर जलने के 72 घंटे बाद ही उसकी मरम्मत करने या बदलने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि बारिश के दिनों में ट्रांसफार्मरों के फूंकने से लोगों को सबसे अधिक जहरीले जंतुओं का खतरा बना हुआ है। नक्सल क्षेत्रों में तैनात फोर्स को भी ड्यूटी करने में दिक्कतें हो रही है। बावजूद इसके बिजली विभाग विद्युत आपूर्ति बहाल कराने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। कोन घघिया गांव मेें करीब एक माह से 25 केवीए का लगा ट्रांसफार्मर फूंका पड़ा है। इसी तरह से दस से 15 दिनों से बरवाडीह, चेरवाडीह, सलैयाडीह, खेमपुर, बरवाखेड़ा, बहुअरा, खरौधी, कुड़वा, घघिया समेत 15 गांवों का ट्रांसफार्मर फूंका पड़ा है। ग्रामीणों के सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग ट्रांसफार्मरों को बदलवा नहीं रहा है।
विज्ञापन


इसको लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी है और उनका गुस्सा कभी भी विकराल रूप धारण कर सकता है। खलियारी चकया गांव में वर्ष 2015 से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फूंका पड़ा है। इसी तरह से कई माह से बलियारी, दरमा, पडऱी, रायपुर के अलावा चतरा और नगवां ब्लॉक के 12 से अधिक गांवों के ट्रांसफार्मरों के खराब होने से आपूर्ति बाधित है। मधुपुर तीन दिन पूर्व कस्बे में लगा ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर फूंक गया था जो समाचार लिखे जाने तक बदला नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मझुई गांव का भी 25  केवीए का ट्रांसफार्मर खराब है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एससी यादव का कहना है कि संबंधित एसडीओ और जेई से ट्रांसफार्मरों के बदलने में विलंब के कारणों के बारे में रिपोर्ट तलब किया जाएगा। जिन गांवों का ट्रांसफार्मर खराब होगा उन्हें बदल कर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed