फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Guilty man sentenced to 12 years

दोषी युवक को 12 वर्ष की सजा

Tue, 14 Feb 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Tue, 14 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
अपर सत्र न्यायाधीश न्यू एफटीसी कोर्ट यशवंत कुमार मिश्र की अदालत ने सोमवार को एसिड अटैक मामले में अभियुक्त को 12 वर्ष का सश्रम कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि पीड़िता को दिए जाने का आदेश दिया। वह 18 नवंबर 2014 से जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र  निवासी एक व्यक्ति  ने कोतवाली में तहरीर दी कि उसकी बेटी  10 नवंबर 2014 को शाम 4:55 बजे कोटे की दूकान से राशन और मिट्टी का तेल लेकर आ रही थी। रास्ते में राबर्ट्सगंज के राजा साहब कटरा निवासी रिंकू गुप्ता ने बेटी के चेहरे पर एसिड फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा और हाथ झुलस गया।
विज्ञापन


रिंकू शादीशुदा एवं दो-तीन बच्चों का पिता है। उसने उनकी बेटी  से शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने इंकार कर दिया। इसपर रिंकू ने एसिड फेंक दिया। रिंकू उसे समूचे परिवार के साथ जान से मारने की धमकी दे रहा है। कोतवाली पुलिस ने रिंकू के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचना के दौरान पुलिस ने 18 नवंबर 2014 को रिंकू को गिरफ्तार कर जेेल भेज दिया। विवेचक ने पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने यह माना कि एसिड पीड़िता का पूरा जीवन अंधकारमय हो जाता है। ऐसे में अभियुक्त को समाज में खुला छोड़ा जाना उचित नहीं है। न्यायालय ने दोष सिद्ध पाकर रिंकू को उपरोक्त सजा सुनाई। अभियोजन की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed