फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   GST registration is a symbol of merchant respect

व्यापारी सम्मान का प्रतीक है जीएसटी पंजीयन

Wed, 15 Dec 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
GST registration is a symbol of merchant respect
अनपरा बाजार में कार्यशाला को संबोधित करते वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
जीएसटी पंजीयन व्यापारी सम्मान का प्रतीक है। अपना पंजीकरण कराकर व्यवसायी देश व प्रदेश सरकारों की विकास परक योजनाओं में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। अनपरा बाजार के अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित जीएसटी पंजीयन व व्यापारी समस्या समाधान कार्यशाला के अध्यक्षीय उद्बोधन में संयुक्त आयुक्त कार्यपालक वाणिज्य कर विजय गोंड ने यह बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सक्रियता बरतकर व्यापारी जीएसटी पंजीकरण कराकर समस्त कार्य ऑनलाइन कर सकते हैं। उन्हें किसी भी कार्य के लिए कार्यालय आने की आवश्यकता ही नहीं है। डेढ़ करोड़ रुपये वार्षिक टर्न ओवर वाले व्यापारियों के लिए जहां समाधान योजना है, वहीं 10 लाख रूपये का व्यापारी दुर्घटना बीमा भी है। कार्यशाला में वाणिज्य कर विभाग के विवेक सिंह, विवेकानंद शुक्ला, अभय मिश्रा, राकेश सिंह, डीपी सिंह, धनंजय सिंह, शिव कुमार सिंह, सिद्घार्थ सिंह, अनिकेत त्रिपाठी, विजय पांडेय, दिनेश वर्मा आदि अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे राष्टीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल दास गुप्ता ने अधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर मृत्युंजय केसरी, राजेश गुप्ता, संजीव मदान, मुन्ना चौबे, संजय पाठक, गोपाल चौरसिया, अभिषेक सिंह, मंतोष तिवारी, नीतेश सिंह, रविजीत सिंह, राकेश यादव, अनिल जैन, संजीव वर्मा, महेंद्र जैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed