{"_id":"66389ca2ac07cd57e405359e","slug":"grandmother-died-and-granddaughter-injured-in-accident-due-to-crushed-by-truck-in-sonbhadra-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra Accident: घर से टहलने के लिए निकली थीं दादी और पोती, बेकाबू ट्रक रौंदा; एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra Accident: घर से टहलने के लिए निकली थीं दादी और पोती, बेकाबू ट्रक रौंदा; एक की मौत
Mon, 06 May 2024 02:32 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 06 May 2024 02:32 PM IST
सार
सोनभद्र जिले में टहलने निकली दादी और पोती को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दादी ने दम तोड़ दिया। जबकि पोती अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।
विज्ञापन
Sonbhadra Accident News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के चोपन थाना अंतर्गत कोटा खास में सोमवार की सुबह सड़क किनारे टहल रही दादी-पोती को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में घायल दादी की मौत हो गई। वहीं पोती की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
थाना अंतर्गत कोटा गांव निवासी हीरावती देवी (70) सोमवार की सुबह अपनी पोती निशा (15) के साथ सड़क किनारे टहलने निकली थीं। दोनों घर से कुछ दूरी पर पहुंची, तभी तेलगुड़वा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में दादी-पोती को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
आसपास के लोगों की मदद से परिजनों ने उन्हें चोपन सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हीरावती देवी की मौत हो गई। वहीं निशा की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
चोपन थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि टहलने के दौरान सड़क हादसे में वृद्धा की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।