{"_id":"671e83badb4e6b97240ea525","slug":"grand-procession-of-mother-of-graces-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-119787-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कृपाओं की माता की निकली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कृपाओं की माता की निकली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन
दुद्धी। नगर पंचायत दुद्धी के रेलवे स्टेशन रोड स्थित कृपाओं की माता चर्च में तीन दिवसीय आध्यात्मिक करिश्माई साधना व वार्षिक पल्ली भव्य शोभायात्रा यात्रा के साथ रविवार को संपन्न हुई। शोभायात्रा फादर टाइट्स लोबो की अगुवाई में निकाली गई।
चर्च दुद्धी रोमन कैथोलिक ईसाई समुदाय के लिए प्रांतीय तीर्थ स्थल घोषित है। यहां पर लोग आकर मरियम के दर्शन करते हैं। रविवार को माता को पालकी में सजाकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा चर्च से रेलवे स्टेशन रोड से कलकलीबहरा, रामनगर, म्योरपुर बस स्टैंड होते बढ़नीनाला होकर चर्च पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर चौकी इंचार्ज एमपी सिंह पुलिस बल के साथ रहे। प्रयागराज के धर्म प्रांत के प्रशासक फादर डॉ.लुईस मस्करेनस ने कार्यक्रम संपन्न कराया। आध्यात्मिक सत्संग साधना का संचालन फादर फ्रांसिस जोसेफ ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष मनोज मिन्स, फादर टाइटस लोबो, फादर वलेरियन डिसूजा, अनूप मसीह, पवन मसीह आदि मौजूद रहे।