फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Grand Kalash Yatra taken out; town echoes with chants.

Sonebhadra News: निकली भव्य कलश यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर

Sun, 11 Oct 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Grand Kalash Yatra taken out; town echoes with chants.
विण्ढमगंज  श्री राम जानकी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद - फोटो : मिट्टी के ढेर से टकराने के बाद हाईवे पर खड़ा ट्रक। स्रोत पुलिस
विंढमगंज। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को राम जानकी मंदिर दिगंबर अखाड़ा के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बाबा वेद मोहन दास ब्रह्मचारी के नेतृत्व में निकली यात्रा में श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। इस दौरान जय श्रीराम और जय माता दी के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा राम जानकी मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्ग, सीता मोड़ होते हुए मुड़ीसेमर स्थित शिव मंदिर के पास सततवाहिनी नदी के तट पर पहुंची। यहां पं. नंदलाल तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरवाया। इसके बाद यात्रा वापस मंदिर परिसर पहुंची। कलश में भरे पवित्र जल से नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र पूजन और दुर्गा सप्तशती पाठ का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं, काली मंदिर में पंडित राजू तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दर्जनों श्रद्धालुओं को कलश स्थापना कराई। इस दौरान संजय कुमार गुप्ता, सुमन कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश रावत, सत्यम जायसवाल, राजकमल गुप्ता, अमित केसरी, ग्राम प्रधान तारा देवी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed