फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Grain delivery from fair price shops from May 1

लॉकडाउन की पालन कराते हुए उचित दर की दुकानों से अनाज वितरण एक मई से

Wed, 29 Apr 2020 04:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Grain delivery from fair price shops from May 1
सोनभद में लॉकडाउन में कोई भी गरीब भूखा न सोये इसको लेकर सरकार संजिदा है। सरकार ने जिले के नगरीय एवं ग्रामीण अंत्योदय कार्डधारकों को एवं पात्र गृहस्थी योजना के सक्रिय जॉब कार्ड होल्डर, श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिक, नगर निकाय में पंजीकृत दिहाड़ी मजदूूूरों को नि:शुल्क एवं शेष पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण का आदेश दिया है। यह वितरण एक मई से शुरू होगा।
विज्ञापन

जिलापूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि पूर्व में ही इसको लेकर नोडल अधिकारी उचित दर की दुकानों पर नामित किये जा चुुके हैं। उन्हीं नामित नोडल अधिकारियों की देखरेख में एक मई से फिर रोस्टरवार अलग- अगल तिथियों में खाद्यान्न उचित दर की दुकानों से आवंटित किया जाएगा। डीएसओ के मुताबिक पहले ग्रामीण क्षेत्र में एक व दो मई को अंत्योदय योजना के कार्डधारकों को खाद्यान्न मिलेगा। फिर तीन, चार व पांच मई तो सक्रिय पात्र गृहस्थी जाब कार्ड होल्डर्स, छह, सात व आठ मई को श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों और आठ, नौ व दस मई को अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी नि:शुल्क् से अवशेष लाभार्थी एवं सामान्य पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को खाद्यान्न दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह नगरीय क्षेत्रों में भी उचित दर की दुकानों से खाद्यान्न दिया जाना है। नगरीय क्षेत्रों में एक व दो मई को अंत्योदय योजना को, तीन, चार व पांच मई को नगर निकाय में पंजीकृत दिहाड़ी मजदूरों को, छह, सात एवं आठ मई को श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को तथा आठ, नौ एवं दस मई को अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी नि:शुल्क से अवशेष लाभार्थी एवं सामन्य पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को खाद्यान्न दिया जाएगा। डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि भीड़ नियंत्रित करने के लिए क्रम संख्या एक से 20 तक का कूपन बनाकर मौके पर उपस्थित कार्डधारकों में वितरित किया जा सकता है तथा कार्डधारकों को दूरी बनाकर बैठाने, कूपन नंबर पुकारने पर आकर अपना खाद्यान्न लेने की अपील किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर तैनात नोडल अधिकारी एवं ग्राम प्रधान दुकान पर भीड़भाड़ से बचने के लिए दुकान पर संबंद्ध कार्डधारकों की संख्या को ध्यान में रखते हुए अपने अनुसार परिवर्तन कर सकता है। सस्ते गल्ले की दुकान पर हथेलियों को धोने के बाद ही ई पास मशीन पर अंगूठा लगाया जाना है। डीएसओ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार लॉक डाउन का पालन करते हुए खाद्यान्न का वितरण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed