{"_id":"58a094f74f1c1b1235d840f4","slug":"grain-after-the-furore-over-the-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज नहीं मिलने पर लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज नहीं मिलने पर लोगों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़री गांव में रविवार को वितरण प्रणाली की दूकान से अनाज न मिलने से नाराज एक कार्डधारक ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्डधारक ने फोन से डीएम को अनाज न मिलने की सूचना दी। डीएम पीके उपाध्याय के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो शिकायत सही निकली। उन्होंने कार्डधारक को अनाज दिलवाकर मामला शांत कराया।
चतरा ब्लॉक के पड़री गांव में कोटेदार के क्रियाकलापों की जांच करने करने पहुंचे नायब तहसीलदार पवन सिंह ने बताया कि नागेंद्र ने डीएम को कॉल कर शिकायत की थी कि लालकार्ड होने के बावजूद कार्डधारक उसे अनाज नहीं दे रहा है। जांच में कोटेदार की मनमानी सामने आई। उन्होंने बताया कि कोटेदार से कार्डधारक को 35 किग्रा अनाज दिलवाते हुए उसे फटकार लगाई गई। चेतावनी दी गई है कि दोबारा शिकायत मिलने पर दूकान को निलंबित करने के लिए लिखापढ़ी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पात्र गृहस्थी के तहत कुछ अपात्र व्यक्तियों का चयन किया गया है। जबकि कई पात्र व्यक्ति चयनित नहीं किए गए है। उन्होंने कहा कि कोटेदार के कार्यप्रणाली की रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।