फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gradual hunger strike started for demands

मांगों को लेकर क्रमिक अनशन शुरू, की नारेबाजी

Mon, 25 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Gradual hunger strike started for demands
राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी उत्पादन के आह्वान पर टैक्नीशियनों ने ओबरा परियोजना मुख्यालय ऊर्जा भवन गेट झरियानाला पर सोमवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। इस दौरान मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन

संघ अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रबंधन का ध्यानाकर्षण कराने के लिए शाखा अध्यक्ष उमेश कुमार नेतृत्व में ओबरा परियोजना मुख्यालय ऊर्जा भवन गेट झरियानाला पर अनशन पर बैठे लक्ष्मण यादव, गणेश विश्वकर्मा, रोहित कुमार बिंद, मो. इम्तियाज, गणेश यादव आदि को माला पहनाकर सम्मानित कर अनशन शुरू कराया। शाखाध्यक्ष ने बताया कि संघ टैक्नीशियन संवर्ग की मांगों का द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से समाधान कराने का पक्षधर रहा है लेकिन ऊर्जा प्रबंधन की हठधर्मिता के चलते संघ को आंदोलन में उतरना पड़ा। आंदोलन के द्वितीय चरण में ऊर्जा भवन गेट झरियानाला पर संघ का 48 घंटे का क्रमिक अनशन जारी है। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष उत्पादन दिनेश यादव ने बताया कि मांगों के समाधान न किए जाने के कारण ऊर्जा निगम के टैक्नीशियन संवर्ग में आक्रोश व्याप्त है। अनशन स्थल पर राजाराम, सत्यार्थी, इदरजीत, शिवभूषण, मुनेन्द्र कुमार, घनश्याम चौरसिया, आनंद कुमार, भारत सिंह, सतीश जायसवाल, राकेश प्रजापति, राहुल वर्मा, सुनील कुमार, शिवाकांत मौर्य, निमेष कुमार, छेदी लाल, अभिषेक चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed