फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Governor and Chief Minister called to work with team spirit

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने टीम भावना से काम करने का किया आह्वान

Tue, 13 Apr 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Governor and Chief Minister called to work with team spirit
कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में धर्म गुरुओं के साथ सीएम के विडियो कांफ्रेंसी में डीएम, एसपी और अन्य। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कोविड-19 महामारी से बचाव संबंधित विशेष टीकाकरण उत्सव के तहत मंगलवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी धर्मों के धर्मगुरुओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कोरोना संक्रमण के सभी कारगर कदम उठाते हुए मानव कल्याण के लिए टीम भावना से काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी तबकों के लोगों में धर्म, जाति से ऊपर उठकर कोरोना से बचाव किया किया है। उन्होंने अपील किया कि केंद्र व प्रदेश सरकार के गाइड लाइन का पालन कराने के लिए सभी धर्मों के धर्मगुरूजन अपनी-अपनी तरफ से अपील जारी करें। आस्था मानवता के लिए है, मनुष्य के लिए आस्था से ऊपर मानवता को रखें। मानव के जीवन व जीविका को बचाने में अपनी भूमिका धार्मिक गुरुजन निभाएं। धर्म गुरुजन धर्म स्थलों पर भीड़-भाड़ न लगने की अपील अपने-अपने अनुयायियों व धर्म से जुड़ें नागरिकों से करें। अपील करते हुए कोरोना के संक्रमण को रोकने में मदद करें। उन्होंने धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित करते हुए कोविड-19 संक्रमण से बचाव के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए आह्वान किया कि वैश्विक महामारी कोरोना की लड़ाई में प्रधानमंत्री के आह्वान पर भारत की लड़ाई में यूपी की अहम भूमिका है। यह चुनौती सरकार के साथ ही आम नागरिकोें के मानव कल्याण की लड़ाई है। इसमें सबकी सक्रियता जरूरी है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा व मानव कल्याण सर्वोपरि है, इसलिए स्वयं को कोरोना संक्रमण से बचाते हुए मानव सेवा किया जाय। संवाद के दौरान डीएम अभिषेक सिंह, एसपी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, एडीएम योगेन्द्र बहादुर सिंह, धर्मगुरू नरसिंह त्रिपाठी, विजय शंकर पांडेय, मुश्ताक खान, अजहर खान, मौलाना खुर्शीद, हिफाजत हुसैन, एनआईसी अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, सूचना के नेसार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed