फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government should declare India as Hindu nation: Jagatguru Shankaracharya

भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करेँ सरकार : जगतगुरु शंकराचार्य

Wed, 27 Jan 2021 06:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Government should declare India as Hindu nation: Jagatguru Shankaracharya
रेनुकूट। अयोध्या में हिंदू समाज की आस्था को साकार रूप मिल रहा है। आदिकाल से ही अयोध्या राम की जन्म स्थल रहा है। वर्तमान समय में राम जन्म भूमि के पदाधिकारी सक्रिय हैं। जनता का संपूर्ण सहयोग मिल रहा है। सभी के सहयोग से ही वहां भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। ये बातें सोमवार को खाड़पाथर स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चांदप्रकाश जैन के आवास पर जगतगुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत को जल्द हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए। हिंदू राष्ट्र घोषित करने में ही हर समस्या का समाधान है। जम्मू कश्मीर में 370 खत्म हुए बहुत समय बीत गए लेकिन वहां के नीति का निर्धारण करना जरूरी है। जम्मू में जल्द नीति निर्धारण करके वहां के लाए हुए लोगों को पुनर्वासित करने का प्रयास होना चाहिए। कहा कि 1951 हिंदू एक्ट को समाप्त करना चाहिए। इस एक्ट के तहत किसी भी मंदिर मठों को सरकार जब चाहे अधिग्रहीत कर उनके धन को किसी भी प्रयोग में ले सकती है। ऐसा मस्जिदों और गिरजा घरों के लिए लागू नहीं होता। आंध्र और केरल में बहुत से मंदिरों का अधिग्रहण करके वहां के धन को ईसाई और मुस्लिमों के विकास में खर्च किया जा रहा है। कहा इसे ल्द खत्म करना चाहिए या फिर गिरजाघर हो या मस्जिदों को भी इस दायरे में लाना चाहिए। कहा कि वर्तमान में धर्म के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। भारत ही नहीं विदेशों में भी इंग्लैंड, अमेरिका, रूस के लोगों ने भव्य मंदिरों का निर्माण किया है और भक्ति में लीन हैं। अर्थ और काम की वजह से विकृतियां बढ़ती हैं। उन्होंने कहा शांति और सद्भाव का आधार धर्म है। समाजसेवी रिंकू सिंह, शशि भूषण मल्ल, शंभू खरवार व मनीष राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed