फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government offices will be illuminated with fringes from the evening of 14th August

Sonebhadra News: 14 अगस्त की शाम से विद्युत झालरों से जगमग होंगे सरकारी कार्यालय

Thu, 08 Aug 2024 04:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Government offices will be illuminated with fringes from the evening of 14th August
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली। सभी विभागों को 14 अगस्त की शाम से ही अपने परिसरों को विद्युत झालरों से सजाने और ध्वजारोहण के लिए तैयार करने का निर्देश दिया। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 15 अगस्त को सरकारी भवनों, स्वतंत्रता से जुडे स्थलों, शहीद उद्यान परासी दुबे को भी प्रकाशमान किया जाएगा। सुबह सात बजे क्रास कंट्री रेस तियरा स्टेडियम में होगी। इसके मुख्य अतिथि एसडीएम सदर होंगे।
विज्ञापन

इस दिन सुबह सात बजे जनपद एवं तहसील स्तर पर डीआईओएस व बीएसए के निर्देशन में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। रॉबर्ट्सगंज तहसील के दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पत्नियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी स्कूलों/शिक्षण संस्थाओं पर ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण और खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे देश भक्ति गीतों का सांस्कृतिक कार्यक्रम राजकीय बालिका इण्टर कालेज रॉबर्ट्सगंज में होगा। इसके संयोजक डीआईओएस होंगे। सभी निकायों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगेंगे। तीन बजे शहीद स्थल परासी दुबे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान एवं माल्यार्पण किया जाएगा। शाम छह बजे स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में कवि गोष्ठी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed