{"_id":"5d3f3eae8ebc3e6c901c0ddb","slug":"goverment-land-in-sonbhadra-sonbhadra-news-vns4756041164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक किसी ने समिति ने नोटिस का नहीं दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक किसी ने समिति ने नोटिस का नहीं दिया जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। आदर्श सहकारी कृषि समिति उभ्भा के साथ-साथ जिले के अन्य समितियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता टीएन सिंह ने 13 समितियों के सदस्यों को नोटिस जारी कर नौ बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। चार दिन बीतने के बाद भी अभी तक किसी ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने आयुक्त को 72 घंटे में नोटिस का जवाब न देने वालों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई का निर्देश दिया है।
बता दें कि 26 जुलाई को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने ग्राम्य कल्याण सहकारी कृषि समिति लि. अकछोर, सर्वोदय सहकारी कृषि समिति लि. पत्थरताल, भूतपूर्व सैनिक संयुक्त सहकारी खेती समिति लि. चोपन, संयुक्त सहकारी कृषि समिति लिमिटेड टेढ़ी, संयुक्त सहकारी कृषि समिति लि. अरुआव, आदर्श सहकारी कृषि समिति लि. उभ्भा, पेढ़ सामुहिक संयुक्त कृषि समिति लि., राजपुत संयुक्त सहकारी कृषि समिति लि. केवटा, महुआव सहकारी कृषि समिति लि. अवध सहकारी खेती समिति लि. सिरसाई, भैसवार कृषि सहकारी समिति लि., नवीन सहकारी खेती समिति लि. और सामूहिक सहकारी कृषि समिति लिमिटेड बरौधी के खिलाफ नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता टीएन सिंह ने कहा कि समिति से जुड़े लोगों से समिति के निबंधन के समय कितने सदस्यों द्वारा कितनी भूमि समिति सम्मलित की गई है, समिति के निबंधन के पश्चात कितने नए सदस्य बनाए गए हैं और उनकी कितनी जमीन शामिल की गई है। सहकारी कृषि समिति द्वारा वर्तमान में क्या व्यवसाय किया जा रहा है, समिति की कार्यवाही रजिस्टर तथा एजेंडा/सूचना रजिस्टर, समिति की सदस्यता रजिस्टर आदि की जानकारी मांगी गई है, लेकिन अभी किसी समिति ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है। कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सूचनाएं प्राप्त न होने की स्थिति में यूपी सहकारी अधिनियम एवं नियमावली में दी गयी व्यवस्था तहत अग्रेतर कार्यवाही की जाएगी।