{"_id":"636146baec47f27ac42aefea","slug":"gopashtami-celebrated-by-serving-cow-mother-sonbhadra-news-vns6815600187","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौ माता की सेवा कर मनाया गोपाष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौ माता की सेवा कर मनाया गोपाष्टमी
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित गौशाला परिसर में मंगलवार को वैदिक मंत्रोचार के साथ गौ माता का पूजन अर्चन कर गोपाष्टमी मनाई गई। सदर विधायक भूपेश चौबे, एसपी डॉ. यसवीर सिंह समेत अन्य लोगों ने मवेशियों को हरा चारा, गुड़, फल आदि खिलाकर आशीर्वाद लिया।
गौशाला परिसर में आयोजक चेयरमैन वीरेंद्र कुमार जायसवाल, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत की मौजूदगी में विद्वानों ने मंत्रोच्चार कर विधायक और एसपी से गौ माता का पूजन-अर्चन कराया। भक्तों ने गोमाता की परिक्रमा की और उनको गुड़ खिलाकर उनसे सुख समृद्धि की कामना की। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि कार्तिक शुक्ल अष्टमी के दिन ही मां यशोदा ने भगवान श्रीकृष्ण को गाय चराने के लिए जंगल भेजा था। इस दिन गौ, ग्वाल और भगवान श्रीकृष्ण के पूजन का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में गाय को माता का स्थान दिया गया है। कामधेनु के रूप में गाय माता सभी की मनोकामना पूर्ण करती हैं।
एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि गौ माता की सेवा करने से पापों से मुक्ति मिलती है। विहिप मातृशक्ति से जुड़ी महिलाओं ने भी गौ माता की पूजा अर्चना कीं। कार्यक्रम में एएसपी मुख्यालय कालू सिंह, नगर पालिका के ईओ विजय कुमार यादव, मनोज सोनकर, अमन वर्मा, आशीष कुमार, बल्लर कुमार, निजामुद्दीन आदि मौजूद रहे।