फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Good work of police 152 kg of ganja kept in XUV car was caught smugglers absconded

Sonbhadra News: पुलिस का गुडवर्क; एक्सयूवी कार में रखा 152 किलो गांजा पकड़ा गया, तस्कर हुए फरार, तलाश जारी

Sun, 29 Jun 2025 08:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 29 Jun 2025 08:23 PM IST
सार

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। एक्सयूवी कार में रखा 152 किलो गांजा पकड़ा गया। पुलिस को देखकर तस्कर भागने में कामयाब हो गए जिनकी तलाश की जा रही है।  
 

विज्ञापन
Good work of police 152 kg of ganja kept in XUV car was caught smugglers absconded
कार से पकड़ा गया गांजा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने महिंद्रा एक्सयूवी से डेढ़ क्विंटल गांजे की खेप बरामद की। यह गांजा ओडिशा से लाया जा रहा था। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। यह वाहन ओडिशा की मोनालिसा नायक के नाम दर्ज है।

विज्ञापन


मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी गोपालजी गुप्ता और एसओजी प्रभारी बृजेश सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम बढ़ौली चौराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस बीच मुखबिर ने चुर्क रोड पर एक संदिग्ध वाहन के खड़े होने की सूचना दी।
विज्ञापन


यह वाहन 27 जून की रात टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर भागी था। तत्काल पुलिस टीम सहिजन खुर्द पहुंची। महिंद्रा एक्सयूवी वाहन एक किनारे खड़ा था। उसके आसपास दो लोग मौजूद थे। पुलिस को देखते ही दोनों अंधेरे में फरार हो गए। जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 115 पैकेट में गांजा भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-एक किलो के 80 पैकेट थे, जबकि दो किलो के 35 पैकेट वाहन में मौजूद रहे। गांजा की कुल मात्रा 152.77 किलो रही। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। कोतवाली प्रभारी गोपालजी गुप्ता ने बताया कि वाहन ओडिशा के कटक निवासी मोनालिसा के नाम पर पंजीकृत है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed