फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Good news: Now the farmers will be able to sell paddy on holiday

खुशखबरी : अब अवकाश के दिन भी धान बेच सकेंगे किसान

Thu, 04 Nov 2021 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Good news: Now the farmers will be able to sell paddy on holiday
सरकार ने जिला प्रशासन को किसानों के उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए क्रय केंद्रों पर अवकाश के दिन भी धान की खरीद करने का निर्देश दिया है। पूर्व में प्रमुख त्योहारों पर खरीद न करने का निर्देश था। जिले में एक नवंबर से 57 केंद्रों पर धान की खरीद शुरू करा दी गई है। हालांकि अभी तक अधिकांश क्रय केंद्रों पर एक छटांक भी खरीद नहीं हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला प्रशासन को जिले में वर्ष 2021-22 में एक लाख 51 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य मिला है। धान खरीद के लिए अभी तक राबर्ट्सगंज, घोरावल, ओबरा और दुद्धी तहसील क्षेत्र में 57 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन से धान खरीद के लिए खाद्य विभाग, पीसीफ, यूपीसीयू, भारतीय खाद्य निगम, यूपीएसएस और मंडी परिषद को धान खरीद के लिए नामित किया गया है। इस साल अभी तक नैफेड, एफपीओ, कर्मचारी कल्याण निगम, एनसीसीएफ सहित अन्य संस्था को धान खरीदने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। सरकार की ओर से रविवार और प्रमुख त्योहारों के दिन क्रय केंद्रों पर धान खरीद न करने का निर्देश दिया गया था। हालांकि सरकार ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते अवकाश के दिन भी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद करने का निर्देश दे दिया है। डीएम टीके शिबू ने सभी केंद्र प्रभारियों को नियमानुसार किसानों का धान क्रय करने का निर्देश दिया है। चेतावनी दी है कि अगर धान खरीद में किसी प्रकार की शिकायती मिली और जांच कराने पर सही निकली तो बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

अब क्रय केंद्रों पर अवकाश के दिन भी धान की खरीद होगी। एक नवंबर से 57 केंद्रों पर धान की खरीद शुरू है। केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाएं इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। - संजय पांडेय, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed