फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girlfriend beat her boyfriend after entering the car

Sonebhadra News: प्रेमिका ने प्रेमी को गाड़ी में घुसकर पीटा

Mon, 23 Dec 2024 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend beat her boyfriend after entering the car
नगर के शारदा मंदिर डिग्री कॉलेज रोड पर रविवार को प्रेमिका सड़क पर ही सरेआम प्रेमी को पीटने लगी। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। मगर इसकी चर्चा सोमवार को भी पूरे नगर में सबकी जुबान पर रही।
विज्ञापन

शादीशुदा प्रेमी जोड़ा पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध में है। प्रेमी की पिटाई होता देख सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को महिला के चंगुल से मुक्त कराया और दोनों को ही पकड़कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

जहां घंटे भर चली पूछताछ के बाद प्रेमी के वाहन को सीज करने के साथ ही प्रेमी का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों ही पहले से ही शादीशुदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच पिछले पांच साल से प्रेम संबंध चल रहा था। प्रेमिका आर्केस्ट्रा में डांस करती है। जिसे उसका प्रेमी पिछले पांच सालों से जगह-जगह होने वाले आर्केस्ट्रा में लाने ले जाने का काम करता था। इसी दौरान दोनों में संबंध स्थापित गया। दोनों के ही दो-दो बच्चे बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed