{"_id":"6183b9aeee3069073f78ba64","slug":"girlfriend-attacked-with-sharp-weapon-sonbhadra-news-vns6209456193","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से प्रेमिका पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से प्रेमिका पर किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक ने आशिनाई के चक्कर में प्रेमिका पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच करने में जुट गई।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी मिर्जापुर के चुनार में एक युवक से हुई थी। वर्तमान में युवती अपने मायके मेें रहकर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में काम कर जीविकोपार्जन करती है। युवती का गांव के रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध है लेकिन कुछ माह से प्रेमी से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे युवती घर से गांव में जा रही थी। इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे प्रेमी ने धारदार हथियार से युवती पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी युवक फरार हो गया। उधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले गई, जहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि घायल विवाहिता के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दलित उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि आरोपी युवक और घायल युवती के बीच प्रेम संबंध है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।