फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girl students gave message to make the earth plastic free

Sonebhadra News: छात्राओं ने पृथ्वी को प्लास्टिक मुक्त बनाने का दिया संदेश

Tue, 23 Apr 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Girl students gave message to make the earth plastic free
विश्व पृथ्वी दिवस पर सोमवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम हुए। स्कूल-कॉलेजों में गोष्ठी के माध्यम से पृथ्वी को सुरक्षित रखने पर चर्चा हुई। रैली निकाल बच्चों ने लोगों को जागरूक भी किया।
विज्ञापन

जिला गंगा समिति की ओर से विंध्य कन्या पीजी कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में मानव श्रृंखला बनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप जलाकर किया। छात्राओं ने भाषण व गीत के माध्यम से पृथ्वी पर प्रदूषण के खतरे को इंगित किया। जेआरएफ शुभम सिंह ने पर्यावरण पर पड़ने वाले प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में बताया।
विज्ञापन

रेंज ऑफिसर अभिषेक ने पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पौधे लगाने का आह्वान किया। पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग से हो रही क्षति की विस्तार पूर्वक व्याख्या की। नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी महेंद्र गौतम ने बताया कि इस बार पृथ्वी दिवस 2024 की थीम प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक है। छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के प्रतिबंध का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्राचार्य अंजली विक्रम सिंह, वन दरोगा विनोद सिंह, जिमदार दास आदि मौजूद रहे। उधर,दी आर्यंस एकेडमी संतनगर में प्रधानाचार्य चित्रा जालान के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में एबीवीपी विभाग के संगठन मंत्री अनिल ने बच्चों को पृथ्वी दिवस की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान जी ने बच्चों को प्लास्टिक मुक्त भारत का सपना सच करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर नवीन कुमार पांडेय, अजय बिंद, राजीव रंजन त्रिपाठी, अभय गुप्ता, अश्वनी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

पृथ्वी को सुरक्षित रखना है तो प्लास्टिक उपयोग छोड़ना पड़ेगा
हिंडाल्को रेणुसागर पावर डिविज़न के मुख्य द्वार पर विश्व पृथ्वी दिवस उत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि यूनिट हेड आरपी सिंह ने कहा कि अगर पृथ्वी को सुरक्षित रखना है तो प्लास्टिक का उपयोग हमें पूर्णतया छोड़ना ही होगा। एचआर हेड शैलेश विक्रम ने विश्व पृथ्वी दिवस उत्सव पर विस्तृत प्रकाश डाला। विद्यालय के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। रेणुपावर प्राथमिक पाठशाला में प्रधानाध्यापिका डॉ. पूनम वार्ष्णेय के नेतृत्व में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि महिला दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इंदू सिंह, सचिव कविता श्रीमाली, संयुक्त सचिव तूलिका श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। संचालन केके मौर्या ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed