फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   girl student fell in well while filling water

पानी भरते समय कुएं में गिरी छात्रा, डूबने से मौत...

Sat, 09 Oct 2021 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
girl student fell in well while filling water
बभनी। थाना क्षेत्र के घघरा गांव में शुक्रवार की शाम कुएं में गिरने से सातवीं की छात्रा की मौत हो गई। पानी भरते समय रस्सी टूटने से वह कुएं में गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

घघरा गांव निवासी रामदेव की पुत्री अनीता (15) गांव के विद्यालय में सातवीं की छात्रा थी। शुक्रवार की शाम वह स्कूल से लौटी तो घर में पानी नहीं था। बाल्टी लेकर वह पास के कुएं पर गई। पानी भरते समय अचानक रस्सी टूट गई और वह कुएं में गिर गई। आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और शोर मचाते हुए अनीता को बाहर निकालने में जुट गए। कुएं में अधिक पानी होने के कारण वह डूब गई और उसकी मौत हो गई। देर रात सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। दो दिन पहले भी इसी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में भी 14 वर्षीय किशोरी की पानी भरते समय रस्सी टूटने से कुएं में गिरकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed