फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girl's death due to drowning in Kanhar river

कनहर नदी में डूबने से बालिका की मौत

Sun, 19 Jul 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Girl's death due to drowning in Kanhar river
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक गांव में अपने नाना के घर आई मासूम पायल कुमारी (10) कीशनिवार को नहाने के दौरान कनहर नदी में डूबने से मौत हो गई। पायल पुत्री कमलेश भुइंया झारखंड के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिंघिताली गांव की निवासी है और करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां गुड्डी के साथ हीराचक गांव में अपने नाना बाबूलाल के घर आई थी। शनिवार को दोपहर में करीब एक बजे वह अपनी हमउम्र ममेरी बहन रजनी के साथ कनहर नदी में नहाने गयी थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। साथ में नहा रही बच्ची ने इस बावत खूब शोर मचाया मगर वहां उसकी मदद के लिए दूर दूर तक कोई नहीं था। जब उसने घर आकर इसकी सूचना दी तो घर वाले घटनास्थल पर पहुंच कर पानी में उसकी खोज करने लगे। करीब डेढ़ घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद लड़की को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed