फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girl's body found hanging from the noose

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवती का शव

Sun, 19 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging from the noose
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के आरंगपानी ग्राम पंचायत में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। फंदे से लटकते शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के आरंगपानी ग्राम पंचायत में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में सविता कुमारी (18) पुत्री राजमन यादव का शव उसके घर के सामने भी पलाश के पेड़ से लटकता हुआ मिला। इस दौरान दुपट्टे से लटक रहे शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। युवती ने किन परिस्थितियों में फंदा लगाया इन कारणों का खुलासा नहीं हो सका था। उधर सोकर सुबह उठे परिजनों की नजर जब पेड़ से लटकते हुए शव पर पड़ी तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल ग्राम प्रधान ब्रह्मदेव प्रसाद को दी। ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना म्योरपुर पुलिस की दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed