फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girl met family under Operation Muskan

आपरेशन मुस्कान के तहत परिजनों से मिली बच्ची

Tue, 01 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Girl met family under Operation Muskan
शक्तिनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आपरेशन मुस्कान के तहत अपने परिजनों से बिछड़ी आठ वर्षीय बच्ची को पुलिस ने उसके माता-पिता से मिलाया। सोमवार की रात्रि गश्त पर निकले थानाध्यक्ष मिथलेश मिश्रा को बच्ची बलियानाला सड़क पर भटकते हुए मिली थी।
विज्ञापन

उन्होंने बच्ची से उसका नाम, माता-पिता का नाम व घर के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया। काफी प्रयास करने के बाद बच्ची ने अपना नाम पूनम बताया। पुलिस बच्ची को थाने ले जाकर उसके घरवालों का पता करने में जुट गई। कांस्टेबल विकास सिंह ने बच्ची को खाना खिलाया और उसे चप्पल पहनाया। मंगलवार की सुबह बच्ची के घर का पता चलने पर थानाध्यक्ष ने बच्ची के पिता विजय गौड व मां जिरेमन देवी निवासी लाइवरंपा कुरल थाने बुलाया। थाने पहुुंचे दंपती बच्ची को देखते ही रोने लगे। उन्होंने थानाध्यक्ष को आशीर्वाद दिया। थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा ने बताया की आपरेशन मुस्कान के तहत बच्ची को उसके परिजनों से मिला दिया गया। आपरेशन मुस्कान टीम में थानाध्यक्ष के साथ कांस्टेबल विकास सिंह, पंकज कुमार व महिला कांस्टेबल सुमन सरोज मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed