फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   gift to Purvanchal Flight service will start from very soon from Sonbhadra myorpur airport CM Yogi secretary meeting with officials

सौगातः सोनभद्र से जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, सीएम के सचिव ने लिया जायजा, अधिकारियों संग बैठक

Fri, 04 Jun 2021 04:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Jun 2021 04:03 PM IST
सार

सोनभद्र के म्योरपुर स्थित हवाईअड्डे के विस्तार की कार्यवाही का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद जिले के अधिकारियों व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक की। गत दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर जब सख्ती दिखाR ो स्थानीय स्तर पर कार्य में तेजी आ गई है।  

विज्ञापन
gift to Purvanchal Flight service will start from very soon from Sonbhadra  myorpur airport CM Yogi secretary meeting with officials
अधिकारियों संग बैठक करते प्रमुख सचिव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार राज्यों मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ से सटे उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर वाले जनपद सोनभद्र से जल्द ही हवाई सेवा शुरू होने वाली है। म्योरपुर के हवाईअड्डे के विस्तार की कार्यवाही का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को  मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद जिले के अधिकारियों व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर में उनका उड़नखटोला म्योरपुर एयरपोर्ट पर उतरा तो अधिकारी वहां पहले से ही मौजूद थे। उन्होने पहले रन-वे को देखा फिर पास में बन रही बिल्डिंग का भी जायजा लिया। बैठक में क्या रणनीति बनी, कब से उड़ान शुरू करने की चर्चा हुई अभी यह तो पता नहीं चल पाया है।  हालांकि अधिकारियों के बीच कई राउंड की बैठक हुई। 
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में विशेष सचिव मुख्यमंत्री जी विशाख, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के के अधिकारी, जिलाधिकारी सोनभद्र अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के साथ ही कई अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि म्योरपुर हवाईअड्डे  के विस्तारण के काम में तेजी लाई गई है। गत दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर जब सख्ती दिखाई तो स्थानीय स्तर पर कार्य में तेजी आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोशिश है कि इसी वर्ष उड़ान शुरू कर दी जाए। जिला मुख्यालय से करीब 100 किमी दूर म्योरपुर है।  बता दें कि सब कुछ ठीक रहा तो साल के अंत तक आजमगढ़ और सोनभद्र के म्योरपुर एयरपोर्ट से यात्री उड़ान भर सकेंगे। आजमगढ़ में काम पूरा हो चुका है। फिलहाल, डीजीसीए की ओर से लाइसेंस प्रक्रिया चल रही है। एक से दो माह के अंदर उड़ान सेवा शुरू हो सकती है।  दोनों एयरपोर्ट के शुरू होने से वाराणसी को मिला कर तीन हवाई अड्डे केवल पूर्वांचल में हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed