फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gift of Renuka bridge to Sonbhadra minister Jitin Prasad said Opposition parties like Siberian birds

सोनभद्र को रेणुका पुल की सौगात: जितिन प्रसाद बोले- साइबेरियन पक्षी जैसे विपक्षी दल, चुनाव बाद गायब हो जाएंगे

Fri, 06 Oct 2023 09:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 06 Oct 2023 09:07 PM IST
सार

यूपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने  शुक्रवार को सोनभद्र जिले के ओबरा में रेणुका नदी पर 73.25 करोड़ से निर्मित पुल का लोकार्पण किया। अपने संबोधन में उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन पर हमला बोला। 

विज्ञापन
Gift of Renuka bridge to Sonbhadra minister Jitin Prasad said Opposition parties like Siberian birds
सोनभद्र के ओबरा में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर करारा हमला बोला। कहा कि चुनाव से पहले उनकी सक्रियता वैसे ही है, जैसे सर्दी के मौसम में साइबेरियन पक्षियों की होती है। चुनावी मौसम में सक्रिय होने वाले दलों का जनता से कोई सरोकार नहीं है। चुनाव बीतते ही यह लौट जाएंगे। जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को सोनभद्र जिले के ओबरा में रेणुका नदी पर 73.25 करोड़ से निर्मित पुल का लोकार्पण किया। आठ करोड़ के अन्य सात कार्यों का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया।

विज्ञापन


नवनिर्मित पुल के लोकार्पण के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री ने नगर के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रही है। जिसका सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

विज्ञापन

योगी सरकार के पहले कार्यकाल में रखी गई थी रेणुका पुल की नींव

आजादी से लेकर आज तक काला पानी का दंश झेल रही रेणुका पार की जनता के लिए पिछली सरकारों ने कुछ नहीं किया, लेकिन प्रदेश में योगी सरकार के पहले कार्यकाल में इस बहुपयोगी पुल के निर्माण की नींव रखी गई और दूसरे कार्यकाल में जनता को समर्पित कर दिया गया। सोनभद्र में विकास की गंगा बहाने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होने वाले विकास कार्यों में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता को लेकर विभागीय अधिकारियों को चेतावनी भी दी। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने कहा कि आजादी के 70 वर्ष बाद इस आदिवासी क्षेत्र में आवागमन के लिए भाजपा सरकार में ही पुल निर्माण कर आज जनता को समर्पित कर दिया गया। इससे रेणुकापार के आदिवासी क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुगमता के साथ ही रोजगार के नए साधन उपलब्ध होंगे।

पुल से गुजरेगी ओबरा सी की ऐश पाइपलाइन

निर्माणाधीन 1320 मेगावाट की ओबरा सी परियोजना की ऐश डैम की पाइपलाइन भी इसी पुल से होकर चकाड़ी गांव में बने ऐश डैम तक ले जाई जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए पुल की चौड़ाई रखी गई है। ऐश की पाइप लाइन के लिए 6.70 मीटर रिजर्व रखा गया है। इस पुल के निर्माण की लागत में विद्युत उत्पादन निगम ने भी लगभग 33 करोड़ रुपये दिए हैं।

486.20 मीटर लंबा रेणुका पुल

वहीं पुल के पूर्वी किनारे पर स्थानीय ओम चौराहा तक और पश्चिमी किनारे पर राखी बंधा तक पक्के संपर्क मार्ग का भी निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। रेणुका नदी पर यह पुल 73 करोड़ 25 लाख 43 हजार की लागत से बनाया गया है। पुल की कुल लंबाई 486.20 मीटर और चौड़ाई लगभग 15.614 मीटर है।

इन कार्यों का हुआ शिलान्यास

कैम्हापान-कुम्हिया वाया गुरमुरा मार्ग का सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण का कार्य, चकरिया से भरहरी मार्ग का नवीनीकरण, टूसगांव से देवखर वाया सरसहवाँ मार्ग के मरम्मत के साथ नवीनीकरण का कार्य, जुगैल से बैलगड़ी मार्ग का मरम्मत के साथ नवीनीकरण कार्य, परसोई मार्ग का मरम्मत और नवीनीकरण, सिंदुरिया से खैरटिया मार्ग का मरम्मत और नवीनीकरण कार्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed