फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ghorawal bus stand could not be started due to issue raised in Legislative Council

Sonebhadra News: विधान परिषद में उठा मुद्दा पर नहीं चालू हो सका घोरावल बस स्टैंड

Sun, 30 Jun 2024 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Ghorawal bus stand could not be started due to issue raised in Legislative Council
घोरावल तहसील मुख्यालय पर सरकारी बसों के ठहराव के लिए बना रोडवेज बस स्टेशन आठ साल बाद भी संचालित नहीं हो सका है। इसके संचालन के लिए पिछले साल सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने सदन में सवाल उठाया था।
विज्ञापन

इस पर परिवहन मंत्री का आश्वासन भी मिला, मगर एक साल बाद भी स्थिति जस की तस है। बस स्टैंड पर रोडवेज बसों के न रुकने से सड़क पर ही सवारियां उतारी और बस में बैठाई जाती हैं।
विज्ञापन

घोरावल तहसील मुख्यालय पर नगर से सटे खुटहां गांव में सरकारी बसों के ठहराव के लिए वर्ष 2015 में तत्कालीन विधायक इं. रमेशचंद्र दुबे के प्रयासों से रोडवेज बस स्टेशन के निर्माण की स्वीकृति मिली थी। करीब एक वर्ष में रोडवेज स्टेशन की बाउंड्रीवाल, पूछताछ कक्ष, बुकिंग कार्यालय, शौचालय, मूत्रालय का निर्माण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन के लिए स्टाफ की नियुक्ति, बिजली वायरिंग, संपर्क मार्ग का काम बाकी रह गया। इसके लिए प्रक्रिया शुरू की गई, मगर इसी दौरान सत्ता परिवर्तन के बाद जनहित की यह महत्वपूर्ण परियोजना अधर में है। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने जोर शोर से इस मुद्दे को विधान परिषद में उठाया।
उस समय परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ज़वाब में बताया कि रोडवेज बस स्टेशन को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला 800 मीटर लंबा मार्ग संकरा है। उन्होंने आश्वासन दिया था कि सड़क का चौड़ीकरण कर वहां से बसों को संचालित किया जाएगा। करीब एक वर्ष बीतने के बावजूद अभी तक इस संबंध में संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्यवाही शुरू ना होने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

सोनभद्र डिपो के एआरएम विश्राम का कहना है कि बस स्टेशन मुख्य मार्ग से दूर है। इसके संचालन को लेकर शासन के निर्देश का इंतजार है। वहां से मिले मार्गदर्शन पर आगे की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed