{"_id":"67a3ab770b86284a6703b076","slug":"ggics-anshika-first-in-shot-put-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-123962-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: गोला फेंक में जीजीआईसी की अंशिका प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: गोला फेंक में जीजीआईसी की अंशिका प्रथम
विज्ञापन
बीआरडी पीजी काॅलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बुधवार को नगर खेल कुंभ का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने गोला फेंक, कबड्डी, दौड़ सहित अन्य स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई। गोला फेंक बालिका वर्ग में जीजीआईसी की अंशिका प्रथम, प्रीतम द्वितीय, शहनाज बिंदु तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता में बीआरडी पीजी कॉलेज, आरडी पब्लिक स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अनुभव इंटर कॉलेज कादल के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिला संगठन मंत्री नरेंद्र ने बताया कि कबड्डी में आरडी पब्लिक स्कूल प्रथम, अनुभव इंटर काॅलेज द्वितीय, जीजीआईसी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग में रोहित सोनकर प्रथम रहे। दौड़ 100 मीटर के बालिका वर्ग में पूनम बीआरडी प्रथम, इंदु बीआरडी द्वितीय, प्रीतम आरडी पब्लिक तृतीय स्थान पर रहे।
बालक वर्ग में अमरेश अनुभव प्रथम, बलवंत आरबी पब्लिक द्वितीय, प्रीतम आरडी तृतीय स्थान मिला। इस खेल के दौरान नगर मंत्री रानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजन सोनी, इकाई मंत्री ईशा, इकाई अध्यक्ष गीतांजलि, दीपक कुमार, नित्यानंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।