{"_id":"69fcde39ebd20fabcd07f415","slug":"get-the-clogged-drains-cleared-before-the-monsoon-arrives-otherwise-the-streets-will-flood-again-and-water-will-seep-into-homes-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-146076-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मानसून से पहले साफ करा दीजिये चोक नालियां, नहीं तो फिर डूबेंगी गलियां, घरों में घुसेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मानसून से पहले साफ करा दीजिये चोक नालियां, नहीं तो फिर डूबेंगी गलियां, घरों में घुसेगा पानी
विज्ञापन
अनपरा नगर के वार्ड नंबर 20 में गंदगी से पटा नाला। संवाद
अनपरा। हालही में हुई बारिश से जहां गलियां डूब गईं, वहीं कई घरों में पानी घुस गया था। वजह नालियों के कचरे से पटे होने के कारण चोक होना रही। नियमित सफाई नहींं होने से यह स्थिति बनी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे में अब भी अगर प्रशासन ने सफाई पर ध्यान नहींं दिया तो मानसून आने पर जलनिकासी न होने से सड़कें डूब जाएंगी और घरों में पानी घुस जाएगा।
पिछले कई दिनों तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो रही है। सोमवार को आई तेज बारिश ने नगर में सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। स्थिति यह रही कि कई गलियां और सड़कें जलमग्न हो गई। कोलगेट रेणुसागर से वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर जाने वाला सम्पर्क मार्ग जलमग्न होने के कारण दो पहिया और पैदल आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। बारिश बंद होने के एक घंटे बाद आवागमन बहाल हो पाया। इसी तरह औड़ीमोड़ बैंक ऑफ इंडिया के पीछे बस्ती में बरसाती पानी की निकासी नहींं होने के कारण नालियों का पानी लोगों के घरों में घुस गया। रात भर लोग गंदा पानी बर्तन और हाथों से निकालते रहे। वार्ड नंबर 20 के भी कई गलियों में नालियां जाम होने के कारण सड़कें तालाब में तब्दील हो गई। लोग अपने घरों से निकल नहीं पा रहे थे। बदबूदार पानी से लोगों का घरों में भी रहना मुश्किल हो गया। घंटों बाद पानी के स्वत: निकलने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। नगरवासियों ने बरसात के पूर्व सभी नालियों की पूर्णत: सफाई कराने की मांग की है।
एक दशक पहले निजी परियोजना की ओर से सड़क के नीचे बने नाली में पाइप डाल दिया गया था, इससे हर साल बरसात का पानी नहींं निकलने के कारण नालियों का पानी घरों में घुस जाता है। शिकायतों के बावजूद इसका कोई समाधान नहींं निकाला गया। - राजेश मौर्या वार्ड नंबर 3
विज्ञापन
-- --
हम लोगों की बस्ती का पानी कच्चे नाली से होकर पीछे एक बड़े तालाब में एकत्र होता है। इस कारण हर बरसात में नालियों का पानी हम लोगों के घरों में घुस जाता है। ईओ, एसडीएम मौके पर आए, लेकिन न नाली बनी और न ही जलनिकासी की कोई व्यवस्था हुई। - धर्मेन्द्र कुमार वार्ड नंबर 6
--
हम लोगों के गली में नाली की सफाई तो होती है, लेकिन कुछ पटिया नहींं हटाई जाती है, जो जाम का कारण बनती है। सोमवार को हुई हल्की बारिश से ही हम लोगों के घरों में पानी घुस गया था। बहत परेशानी हुई। नगर प्रशासन को सभी पटिया को हटाकर सफाई करानी चाहिए। - विपिन श्रीवास्तव वार्ड नंबर 20
-- --
जलनिकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। हर वर्ष घरों में नालियों का गंदा पानी घुस जाता है। कई दिनों तक घरों से बदबू नहींं जाती है। इस कारण लोग बीमार भी पड़ जातें हैं। नगर पंचायत से कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन समस्या का सामाधान नहीं हो पाया। - सुनीता देवी वार्ड नंबर 3
नालियों की नियमित सफाई के लिए सफाईकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। रोस्टर के हिसाब से सफाई भी होती है। जल्द ही बैठक कर अभियान चलाकर मानसून से पूर्व सभी नालियों की सफाई कराई ली जाएगी। - अपर्णा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अनपरा।