फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Get legal advice through easy public service centers

सहज जनसेवा केंद्रों के जरिए पाएं कानूनी सलाह

Sat, 30 Jan 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Get legal advice through easy public service centers
सोनभद्र। कॉमर्शियल जन सेवा केंद्र में जन-जन तक न्याय की पहुंच बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग एवं टेलीफोन के माध्यम से नि:शुल्क विधिक सलाह उपलब्ध कराने वाले टेली ला प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्य समन्वयक वागीश सिंह ने टेली लॉ की उपयोगिता, पंजीकरण, विधिक सलाह और लाभ की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से अपने क्षेत्र, गांव, शहर के लोगों को घर बैठे ही मुफ्त कानूनी सलाह नामित अधिवक्ताओं द्वारा दी जाती है। सीएससी के जिला समन्वयक कन्हैया ने कहा कि टेली लॉ का उद्देश्य न्याय की पहुंच आमजन तक आसानी से बनाना है। कोई भी व्यक्ति अपने नजदीकी सीएससी केंद्र (सहज जनसेवा केंद्र) पर जाकर अपनी समस्याओं का विवरण देकर केस दर्ज करा सकता है। यहां नामित अधिवक्ताओं द्वारा नि:शुल्क कानूनी सलाह प्राप्त कर सकता है। इस दौरान सावित्री देवी, राकेश केशरी, सलीम, अभिषेक चतुर्वेदी, शहबान अली, पंकज कुमार, श्याम सुन्दर, सुदेश सिंह उपस्थित रहे। उधर, रेणुकूट में भी कार्यशाला आयोजित कर सेवा केंद्र संचालकों को प्रशिक्षित किया गया और ग्रामीणों को जागरूक कर लाभ देने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed