फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gaza, three arrested with firearms and cartridges

गाजा, तमंचा और कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

Sat, 10 Jul 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Gaza, three arrested with firearms and cartridges
सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना मोड़ के समीप शनिवार को पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से पांच किलोग्राम गांजा, एक तमंचा और एक कारतूस मिला। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। पिपरी सीओ विजय शंकर मिश्रा के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ का कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को बीना ककरी मोड़ के समीप घेराबंदी कर बीना चौकी इंचार्ज ने एक बाइक से जा रहे तीन व्यक्तियों को पकड़ कर तलाशी लिया तो गाजा मिला। शक्तिनगर थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए श्यामबिहारी उर्फ टिंकू निवासी डोड़हरा थाना बीजपुर के कब्जे से 2.5 किग्रा गांजा, दीपक केवट निवासी केवटान बस्ती जमशीला, थाना शक्तिनगर के कब्जे से 2.5 किग्रा गांजा और संतोष कुमार प्रजापति निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा के पास से एक अदद तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। चौकी प्रभारी ने बताया कि श्याम बिहारी टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, उसके विरुद्ध थाना बीजपुर मे कुल 27 मुकदमे पंजीकृत है। अभियुक्त दीपक केवट एक मुकदमे में वांछित भी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed